Showing posts with label Rajnathi Singh. Show all posts
Showing posts with label Rajnathi Singh. Show all posts

Friday, 6 February 2015

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (दमदार भोजपुरिया) - (1)
६४ वर्ष, राजनीती 


अपने नाम के अनरूप राजनाथ सिंह ने देश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। भाजपा को भारतीय राजनीति के मानचित्र पर मजबूती के साथ स्थापित करने में राजनाथ सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद हो या भाजपा जैसे बड़े संगठन के अध्यक्ष पद सभी पदों के साथ राजनाथ सिंह ने न्याय किया है। वर्तमान में देश के गृहमंत्री के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले में 10 जुलाई 1951 को जन्मे राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी की डिग्री हासिल की। 1971 में मिर्जापुर में केबी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज में व्याख्याता नियुक्त हुए। वर्ष 1964 में 13 वर्ष की अवस्था में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। राजनाथ सिंह का भोजपुरिया प्रेम जगजाहिर है!

आलोचना

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में लाने के की सबसे बड़ी जिम्मेदारी राजनाथ सिंह पर है। लेकिन वो अभी तक इसे आठवीं अनुसूची में शामिल कराने में सफल नहीं रहे हैं।