Showing posts with label दमदार भोजपुरिया. Show all posts
Showing posts with label दमदार भोजपुरिया. Show all posts

Friday, 6 February 2015

अनील कुमार सिन्हा - दमदार भोजपुरिया

अनील कुमार सिन्हा - (२)
58 वर्ष, अधिकारी

शांत स्वभाव


सीबीआई के डाइरेक्टर अनील कुमार सिन्हा की गिनती किसी के दबाव में न आने वाले अधिकारी के रूप में होती है। वे बेहद ईमानदार और दिन-रात काम करने वाले अधिकारी हैं। यही उनके सीबीआई  डाइरेक्टर पद पर पहुँचाने में सहायक सबित हुई, क्योंकि वे वैसे अधिकारी है जो घड़ी देखे बिना काम करते है, एक बार आॅफिस आने के बाद उनके घर जाने का कोई समय नहीं होता है। सिन्हा के बारे में यह धारणा हैं कि वे बेहद तटस्थ किस्म के अफसर हैं, वे किसी कैंप से नहीं जुड़ते। उनका जीवन का लक्ष्य सिर्फ काम करना हैं, संगीत में रूचि रखने वाले सिन्हा शांत स्वभाव के हैं। वे बिहार के कई जिलों में अहम पदों पर रहे।

बक्सर के मूल निवासी अनिल कुमार सिन्हा का जन्म 16 जनवरी 1956 को एक साहित्यकार परिवार में हुआ था, वे प्रख्यात साहित्यकार आचार्य शिवपूजन सहाय के नाती हैं। अनिल कुमार सिन्हा बिहार कैडर के 1979 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। रंजीत सिन्हा के बाद अनिल कुमार सिन्हा दूसरे बिहारी अधिकारी हैं, जिन्हें 
सीबीआइ के निदेशक बनने का अवसर मिला है।

कामकाज व उपलब्ध्यिाः
अनील सिन्हा बिहार कैडर के 1979 बैच के अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सीबीआई में विशेष निदेशक थे। वे सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक, प्रशासन, विशेष शाखा और एपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी के रूप में अन्य प्रभागों में अपने राज्य काडर में कई पदों पर कार्य किया हैं और अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्य कर चुके है।

आलोचनाः
उनके आते ही अमीत शाह को प्रजापती मामले में क्लीन चीट मिल गया, जिसके लिए सीबीई की आलोचना हो रही है। पर, अभी अनील सिन्हा के सीबीआई डाइरेक्टर पद पर शुरूआत है!