Showing posts with label manoj srivastava. Show all posts
Showing posts with label manoj srivastava. Show all posts

Monday, 9 February 2015

मनोज श्रीवास्तव - दमदार भोजपुरिया

मनोज श्रीवास्तव - (37)
52 वर्ष, पत्रकार

व्यंगकार


वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभ लेखक मनोज श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से भोजपुरी संसार पत्रिका का समन्वय संपादन का कार्य कर रहे हैं। भोजपुरी साहित्य व भोजपुरी आंदोलन को बारिक नजरों से अगर कोई परखता रहा है तो वह नाम है मनोज श्रीवास्तव। मनोज श्रीवास्तव की पहचान भोजपुरी साहित्य-पत्रकारिता में एक व्यंग्यकार के रूप में है। मूल रूप से सिवान जिला के लहुरी कोड़िया के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव वर्तमान में लखनऊ को अपना कर्म भूमि बनाए हुए हैं।