Showing posts with label prof. shatrudhan kumar. Show all posts
Showing posts with label prof. shatrudhan kumar. Show all posts

Sunday, 8 February 2015

प्रो. शत्रुध्न कुमार - दमदार भोजपुरिया

प्रो. शत्रुध्न कुमार - (29)
58 वर्ष, शिक्षा

शिक्षाविद्



प्रो. शत्रुध्न कुमार इग्नू में भोजपुरी भाषा की शुरूआत कराने में अहम भूमिका निभाने के लिए जाने जाते है या यूं कहे की इग्नु में भोजपुरी की पढ़ाई होने के पिछे शत्रुध्न कुमार का ही सोच है। वो इग्नू में पिछले 25 सालो से हिन्दी के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत है। लगातार वे तीन वर्षो तक इग्नू के सर्वोच्च समिति बोर्ड आॅफ मेनेजमेंट के सदस्य रहे। इग्नू के भोजपुरी भाशा पाठ्यक्रम के सूत्रधार एवं संयोजक की भूमिका बखूबी निभा रहे है।

प्रो. शत्रुध्न कुमार का जन्म 6 जून 1956 को मेहीजाम, जिला दुमका बिहार में हुआ था। इन्होंने एम.ए., पीएचडी., बांग्ला भाशा तथा जपानी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स, चित्रकला में विशेष योग्यता तथा संस्कृत से स्नातक तक पढ़ाई की है। उनका हिन्दी, भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंग्रेजी, बांग्ला, जपानी , उर्दू भाषा पर अच्छी दक्षता है।

1987 में इग्नू के स्नातक स्तर के लिए कुल चैंतीस पाठ सामग्री का लेखन। हिन्दी पाठ्यक्रम से सम्बन्धित आॅडियो-विडियो का निर्माण, असमी-ओड़िया-बांग्ला भाषा के आधार पाठ्यक्रमों का संयोजन, स्नातकोत्तर के ’भारतीय साहित्य की भूमिका’ पाठ्यक्रम निर्माण में सक्रिय। इग्नू में दलित साहित्य पर पाठ्यक्रम निर्माण में सफल भूमिका।