Showing posts with label rangsree. Show all posts
Showing posts with label rangsree. Show all posts

Monday, 9 February 2015

महेन्द्र प्रताप सिंह - दमदार भोजपुरिया

महेन्द्र प्रताप सिंह - (49)
62 वर्ष, रंगमंच

रंगकर्मी



रंगश्री के संस्थापक महेन्द्र प्रताप सिंह विश्व भर में अपने नाटक के मंचन के लिए जाने जाते हैं। रंगश्री भोजपुरी रंगमंच को समर्पित एक नाट्य संगठन हैं जो भोजपुरी नाटकों को सालो भर विभिन्न जगहों पर मंचन करता रहता हैं, जिससे समाज में जागरूता आए। रंगश्री समाज के बुराइयांे पर कटाक्ष करती हुई नाटकों का मंचन करता है। महेन्द्र प्रताप भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के विरासत को जींदा रखने के लिए कठिन परिश्रम करते हुए नजर आते हैं। 31 जुलाई 1952 को भोजपुर जिले के चंदी गांव में महेन्द्र प्रताप सिंह का जन्म हुआ था। 

वे अब तक दो भोजपुरी नाटक ‘कटोच’ और ‘बिरजू के बियाह’ लिख चुके है। ‘बिरजू के बियाह’ दहेज प्रथा पर चोट करती हुई नाटक हैं, जो काफी लोकप्रिय नाटक हैं।