Showing posts with label Mumbai. Show all posts
Showing posts with label Mumbai. Show all posts

Sunday, 20 September 2015

लंदन में होगा बीफा(BIFA) अवार्ड

 मुम्बई। भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड (BIFA) समारोह अब लन्दन में संपन्न होगा। जैसा की विदित है की इसी वर्ष जून माह में प्रथम बीफा समारोह मॉरीशस में संपन्न हुआ था। जिसकी अपार सफलता के बाद अब बीफा समारोह लंदन में आयोजित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। समारोह को आकर्षित एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आज फिल्म स्टार रवि किशन एवं फिल्म निर्माता अभय सिन्हा ने गहन चर्चा की। 
विश्व पटल पर भोजपुरी फिल्मों के प्रचार-प्रसार में सुपर स्टार रवि किशन और सब बड़े एवं समर्पित निर्माता अभय सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान है। 
इस बाबत चर्चा के दौरान सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि मॉरीशस के बाद अब लंदन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का धमाल होगा। यही नहीं दोनों की धारणा है कि भोजपुरी फ़िल्में गंभीर और सामाजिक मुद्दों पर गुणवत्तापूर्ण बनाई जाये।जिससे नेशनल अवार्ड के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में भी भोजपुरी फिल्मों को सम्मान मिल सके।

Tuesday, 10 March 2015

पति, पत्नि और वो दो



नाम-फेम के साथ-साथ अपने शख्तसियत को भी उपर उठाते हुए आगे बढ़ना पड़ता है, अपने स्टाइल में, रहन सहन में और व्यवहार में भी। पर भोजपुरी फिल्मी स्टारों में इन सभी बातों में बहुत अभाव देखा जाता रहा है। क्योंकि वो अपने गायकी से रातों-रात लोकप्रियता के हवाई जहाज पर एक बार चढ़ जाते हैं तो नीचे देखने की कोशिश ही नहीं करते। उनको लगता है कि एक बार फ्लाई कर दिये तो लैंड करने की क्या जरूरत? मगर जहाज को जमीन पर उतारना ही पड़ता है। जहां तक पवन सिंह की बात है तो मां सरस्वती उनके गले में वास करती हैं, आज की तारीख में पवन से सुरीला कोई गायक भोजपुरी गायकी की दुनिया में नहीं है। कम पढ़े-लिखे होने के साथ ही गलत संगत ने उनको कई गलत आदतों का आदि बना दिया है।

शराब की लत के साथ कई हिरोइनों के साथ उनका नाम जुड़ता रहा है, रानी चटर्जी के साथ तो कई सालों तक चला और आखिरकार बहुत हंगामें के साथ ब्रेकअप हुआ, उसके बाद मनोलिसा के साथ बहुत दिनों तक संबंध, चर्चाओं में रहा। फिर रीना रानी के साथ शादी की चर्चा चली और कई महीनों तक पवन और रीना रानी को साथ देखा गया, फिर वहीं हुआ जो पहले होता आ रहा था, ब्रेकअप।


जब हमें यह खबर मिली कि पवन सिंह की घरवारी उनके बडे़ भाई (रानु सिंह) की आधी घरवाली बनेगी तो बहुत खुशी हुई और पहली भोजपुरिया फिल्मी स्टार पवन सिंह की शादी 1 दिसबंर 2014 को बड़े धूमधाम से नीलम सिंह के साथ हुई। शादी में भोजपुरी फिल्म जगत की कई हस्तियों के अलावा राजनीतिक जगत के कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए थे। 21 वर्षीय नीलम बीए पार्ट वन की छात्रा थी और छह दिन पहले ही मुंबई गई थी। नीलम उर्फ नीलू सिंह बीए- पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए मुंबई से आरा गई थीं। परीक्षा देने के बाद अभी छह दिन पहले 3 मार्च 2015 को मुंबई गई थीं। पवन सिंह की साली कम भाभी बोली, ‘पति के पास पत्नी के लिए वक्त नहीं था’। पवन सिंह की पत्नी नीलम की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक नीलम सिंह का शव सबसे पहले देखने वाली उसकी बहन (पूनम) ने पुलिस को बताया है कि पवन सिंह काम के सिलसिले में हमेशा व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके चलते नीलम तनाव में रहती थी। 

मेरा सोचना है कि ये शादी बेमेल थी, 31 साल के पवन और 21 साल की कॉलेज में पढ़ने वाली नीलम सिंह फिल्मी दुनिया की तड़क-भड़क से दूर-दूर तक कोई नाता ना होने के कारण, फिल्मी रहन-सहन से अनजान नीलम पति को अपने पास और साथ चाहती थी जो पवन सिंह के पास नहीं था। शुटिंग, रिकाडिंग, डबिंग, दोस्तों के साथ दारू-बाजी और बाहर वाली का साथ - एक नहीं दो-दो। इन सब के बीच पवन के लिए अपनी पत्नि के लिए वक्त था ही कहां। और पवन चाहकर भी अपनी पत्नि के लिए वक्त नहीं निकाल पाते थे, क्योंकि उनके दारूबाज दोस्त और बाहर वाली छोड़ते ही नहीं थे। गांव की लड़की नीलम सिंह से अपनी पति की दूरी सही नहीं गई और दुनिया को अलविदा कह गई। 

चर्चाओं में नवोदित भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन काव्या सिंह के साथ पवन सिंह से रिश्ता भी एक नीलम के सुसाइड का कारण माना जा रहा है तो दूसरा नाम भी मुंबई के भोजपुरी फिल्मी जगत में खुब उछल रहा है, प्रियंका पंडित का। अब सच्चाई क्या हैं ये तो पुलिस की जाँच के बाद ही पूरी तरह सामने आ पाएगा। बशर्ते कि पुलिस बिना कोई दबाव में जांच करे। एक बात और पुलिस अबतक केवल आत्महत्या के एंगिल से ही जाँच कर रही है… पुलिस को हत्या के एंगिल से भी जाँच करनी चाहिए। क्योंकि कई लोगों को पवन की शादी से दिक्कत हो गई थी…कइयों की कमाई रुक गई थी तो कइयों का करियर दांव पर। .... मेरा पुलिस से केवल यही अनुरोध हैं कि सच सामने आना चाहिए।… और दोषी को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। ………