Showing posts with label bhojpuri film. Show all posts
Showing posts with label bhojpuri film. Show all posts

Saturday, 14 January 2017

२० जनवरी से प्रियेश की ''मेहरारू चाहि मिल्की वाइट''

भोजपुरी सिनेमा ''मेहरारू चाहि मिल्की वाइट'' २० जनवरी को पुरे बिहार-झारखण्ड में एक साथ रिलीज होने जा रही है। 
अपनी एंकरिंग से में धूम मचाने वाले अभिनेता प्रियेश सिन्हा इस बार बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। उनकी एक्शन कॉमेडी फ़िल्म
मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट का पोस्टर व ट्रेलर सोशल साईट पर रिलीज कर दिया गया है। प्रशंसकों की तरफ से हज़ारों की संख्यां में लाइक्स इस पोस्टर और ट्रेलर को अबतक मिल चुके हैं। ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रेजेंटस व मनोहर एस झा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अभिनेता प्रियेश सिन्हा की यह पहली फिल्म है।
फिल्म का निर्देशन मिथिलेश अविनाश ने किया है। शनिवार को फ़िल्म की पूरी टीम ने भव्य कार्यक्रम आयोजित कर धमाकेदार पोस्टर व ट्रेलर को रिलीज किया। पोस्टर में अभिनेता प्रियेश सिन्हा भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। एक पोस्टर में दूल्हे की यूनिफार्म में नजर आ रहे प्रियेश ने पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का पायलट एक्शन कॉमेडी है और इसी महीने 20 जनवरी को यह फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पे खूब तारीफ़ मिल रही है।
प्रियेश सिन्हा और रानी चटर्जी की जोड़ी मिथिलेश अविनाश के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म हैं,मिथिलेश द्वारा कैमरे के पीछे बहुत कुशलता से कार्य किया गया है।
बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फ़िल्म मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट अब रिलीज को तैयार है,20 जनवरी को ये फ़िल्म पुरे बिहार और झारखण्ड मे एक साथ रिलीज़ होने वाली है। इसे देखने वाले दर्शक अपने आप में एक बदलाव महसूस करेंगे। प्रियेश के मुताबिक भोजपुरी सिने उद्योग में मनोरंजक फिल्मों को बेचना अब पहले से आसान हो गया है, वैसे कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें बेचने से ज्यादा आप चाहते हैं कि लोग इसे देखें,यह ऐसी ही फिल्म है, आप चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें."।
इस मौके पर फ़िल्म की पूरी टीम काफी उत्साहित हैं। प्रियेश के अनुसार मेहनत का कोई विकल्प नही होता,वैसे मेरा करियर बहुत ही दिलचस्प और चैलेंजिंग रहा है। लगातार 2009 से अब तक टेलीविजन शोज करते हुए चार बार बेस्ट एंकर का अवार्ड और अब साथ साथ रानी चटर्जी के साथ 'मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट' फिल्म जो अब रिलीज को तैयार है,शुद्ध मनोरंजक फिल्म  है। इसके अलावे भी प्रियेश कई दिलचस्प फिल्में कर रहे हैं। सर्वशक्तिशाली महादेव और वीर अर्जुन उनकी आने वाली फिल्में होंगी।

Friday, 11 November 2016

भोजपुरी फिल्म सर्वे २०१७ की शुरुआत




मैंने वर्ष २००८ में वेब पोर्टल पूर्वांचलएक्सप्रेस डॉट कॉम के लिए भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार भोजपुरी फिल्म सर्वे की शुरुआत की। जो काफी सफल रहा और लोगों द्वारा भी खूब सराहा गया। नहीं तो इसके पहले किसी पता नहीं चलता कि वर्तमान में कौन हिट और कौन फ्लॉप? २००८ में बेस्ट एक्टर फिमेल पाखी हेगड़े और बेस्ट एक्टर मेल दिनेश लाल यादव निरहुआ और बेस्ट जोड़ी भी यही दोनों थे। दिनेश लाल ८ साल तक और २०१६ के लगभग सभी अवार्ड फंक्शन में बेस्ट एक्टर से नवाजे जाते रहे हैं तो वही दूसरी तरह पाखी की जगह मधु शर्मा बेस्ट एक्टर से नवाजी जा रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ दिनेश जी को पवन सिंह से तो मधु शर्मा को अमरपाली दुबे से बहुत कड़ी टक्कर मिल रही है। २०१६ भोजपुरी सिनेमा के सभी सुपर स्टारों के लिए मिला जुला रहा। कई तो बुरी तरह फ्लाप रहे तो कई नये अभिनेताओं ने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया।

२००८ की अपेक्षा २०१६ में सर्वे द्वारा सही रिजल्ट निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है, इस लिए अभी से भोजपुरी पंचायत ने इसपर काम करना शुरू कर दिया है। सर्वे जनवरी या फ़रवरी २०१७ में प्रकाशित किया जायेगा, क्योंकि आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई स्टार नहीं है बल्कि सभी सुपर स्टार हैं। कोई यह सुनना पसंद नहीं करता की उसकी सुपर फ्लॉप फिल्म को कोई फ्लॉप फिल्म बोले या औसत दर्जे की बोले।सभी को केवल अपनी तारीफ सुनना पसंद है। उनको अपनी आलोचना कतई पसंद नहीं।

मीडिया का काम है समाज को सच्चाई दिखाना। क्योंकि मीडिया समाज का आइना होता है। इसी को ध्यान में रखकर, हमारी टीम लग गई अपने काम में। आप सम्मानित पाठकों से सादर अनुरोध है कि आप भी हमारे इस काम में सहयोग करें। और आपना जवाब इस ईमेल आईडी पर मेल करे : bhojpuripanchayat@gmail.com जय भोजपुरी।



१. साल २०१६ के फिल्मों को देखते हुए कौन सी फिल्म आपको सबसे अच्छी लगी?

a. बम बम बोल रहा काशी b. खिलाडी c. ग़दर d. ये मोहब्बतें e. दुल्हन चाहीं पाकिस्तान से f. आपके विचार से ........?

२. वर्ष २०१६ के फिल्मों के आधार पर कौन से अभिनेता को आप सबसे लोकप्रिय मानते हैं?

a. रवि किशन b. दिनेश लाल यादव निरहुआ c. पवन सिंह d. खेसारी लाल e. प्रदीप पाण्डेय f. आपके विचार से ........?


३. वर्ष २०१६ के फिल्मों के आधार पर कौन-सी अभिनेत्री को आप सबसे लोकप्रिय मानते हैं?

a. अमरपाली दुबे b. तनुश्री चटर्जी c. मधु शर्मा d. काजल रघानी e. अक्षरा सिंह f. आपके विचार से ........?

४. साल २०१६ में कौन से विलेन का काम आपको सबसे दमदार लगा?

a. सुशिल सिंह b. सुदेश कौल c. संजय पाण्डेय d. अवधेश मिश्र e. आपके विचार से ........?

५.  वर्ष २०१६ में आपको किसका कॉमेडी सबसे मजेदार लगा? 

a. मनोज टाइगर b. प्रकाश जैस c. सूर्य द्विवेदी d. संजय पाण्डेय e.  आपके विचार से ........?

६. कौन से गायक का गीत आपको सबसे बढ़िया लगा?

a. पवन सिंह b. दिनेश लाल c. मोहन राठोड d. आलोक कुमार e. उदित नारायण f. आपके विचार से ........?

७. कौन सी गायिका के गीत आपको सबसे कर्णप्रिय और मोहक लगे?

a. कल्पना b. इंदु सोनाली c. प्रियंका सिंह d. खुशबू जैन e. ममता रावत f. आपके विचार से ........?

८. लोकप्रिय गीतकार आप किसे मानते हैं?

a. श्याम देहाती b. प्यारे लाल यादव कविजी c. राज कुमार आर पाण्डेय  d. आजाद सिंह  e. आपके विचार से ........?

९. बेस्ट संगीतकार कौन?

a. मधुकर आनंद b. राजेश-रजनीश c. छोटे बाबा d. घुंगरू e. राज कुमार आर पाण्डेय f. आपके विचार से ........?

१०. साल २०१६ के लोकप्रिय कोरिओग्राफर?

a. पप्पू खन्ना b. कानू मुख़र्जी c. राम देवन  d. दिलीप मिश्री e. आपके विचार से ........?


११. साल २०१६ में कौन निर्देशक हिट रहा?

a. अरविन्द चौबे b. संतोष मिश्र c. असलम शेख d. राजकुमार आर पाण्डेय e. देव पाण्डेय f.  रमाकांत प्रसाद g.आपके विचार से ........?

१०. साल २०१६ का सबसे लोकप्रिय जोड़ी किसको मानते हैं?


a. पवन-अक्षरा b. दिनेश लाल-अमरपाली c. प्रदीप पाण्डेय-तनुश्री  d. खेसारी-काजल e. आपके विचार से ........?

आपना जवाब इस ईमेल आईडी पर मेल करे : bhojpuripanchayat@gmail.com जय भोजपुरी।



Sunday, 20 September 2015

लंदन में होगा बीफा(BIFA) अवार्ड

 मुम्बई। भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड (BIFA) समारोह अब लन्दन में संपन्न होगा। जैसा की विदित है की इसी वर्ष जून माह में प्रथम बीफा समारोह मॉरीशस में संपन्न हुआ था। जिसकी अपार सफलता के बाद अब बीफा समारोह लंदन में आयोजित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। समारोह को आकर्षित एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आज फिल्म स्टार रवि किशन एवं फिल्म निर्माता अभय सिन्हा ने गहन चर्चा की। 
विश्व पटल पर भोजपुरी फिल्मों के प्रचार-प्रसार में सुपर स्टार रवि किशन और सब बड़े एवं समर्पित निर्माता अभय सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान है। 
इस बाबत चर्चा के दौरान सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि मॉरीशस के बाद अब लंदन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का धमाल होगा। यही नहीं दोनों की धारणा है कि भोजपुरी फ़िल्में गंभीर और सामाजिक मुद्दों पर गुणवत्तापूर्ण बनाई जाये।जिससे नेशनल अवार्ड के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में भी भोजपुरी फिल्मों को सम्मान मिल सके।

Friday, 13 March 2015

पारिवारिक फिल्म होगी 'फंस गइले प्रेम'


एनसीएस फिल्म्स की ओर से भोजपुरी फिल्म 'फंस गइले प्रेम'की शूटिंग अंतिम चरण में है। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी जिसमें दहेज की समस्या के खिलाफ पुरजोर आवाज उठायी गयी है। ग्रामीण परिवेश से ओतप्रोत इस फिल्म में एक्शन और पारम्परिक गीत-संगीत भी लोगों को आकॢषत करेगा। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की अब तक की शूटिंग छपरा के समीप बेनियापुर गांव में हुई है।

इस फिल्म छपरा के राश बिहारी रवि गिरी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में है. रवि को बचपन से ही फिल्मो की दीवानगी रही हैं, और उस दीवानगी को बहुत दमदार अभिनय के साथ परदे दिखा रहे हैं. रवि कहते हैं कि 'भोजपुरी फ़िल्म और एलबम में गंदे गाने हमें परेशान कर देते हैं । मैं इस लाइन में आने से पहले एक ट्रांस्पोट कंपनी रीजनल मेनेजर की हैसियत से काम किया हूँ  । मुझे कविता और गीत लिखने का बचपन से शौक हैं । मैं भोजपुरी फ़िल्म बी डी ओ साहेब में एस ए डंका बाबा का एक्टिंग कर चूका हूँ और मेरे किरदार को दर्शको द्वारा काफी सराहा गया हैं.  मेरी आने वाली फ़िल्म 'फंस गइले प्रेम में' बहुत अच्छा किरदार निभा रहा हु । इस फ़िल्म की गीत मैंने लिखा हैं ।'


 फिल्म में मुख्य भूमिकाएं कुणाल सिंह, प्रतिभा सिंह, हेमंत, बाबी, रासबिहारी रवि, प्रेम सिंह, घनश्याम मिश्रा, केएम सिंह, सुल्ताना, बाबी अनुराधा, कुमार संजीत, अमित वर्मा, जीतू सिंह, अकबर अली, मुकुल यादव, कोमल मिश्रा, रूपा सिंह, रमेश कुमार, गंगा ठाकुर एवं विजय राय ने अदा की हैं। फिल्म के गीत रासबिहारी ने लिखे हैं नागेन्द्र नृपांशु ने संगीतबद्ध किया है। गायक आलोक कुमार, प्रतिभा सिंह, रेणु भारती गिरि, सुरजीत, आदिती मुखर्जी एवं मोहना हैं। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती का कहना है कि इसमें अश्लीलता नहीं है तथा यह पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनायी गयी है।  रवि गिरी सहित पूरी टीम को अग्रिम बधाई। … 

Tuesday, 10 March 2015

पति, पत्नि और वो दो



नाम-फेम के साथ-साथ अपने शख्तसियत को भी उपर उठाते हुए आगे बढ़ना पड़ता है, अपने स्टाइल में, रहन सहन में और व्यवहार में भी। पर भोजपुरी फिल्मी स्टारों में इन सभी बातों में बहुत अभाव देखा जाता रहा है। क्योंकि वो अपने गायकी से रातों-रात लोकप्रियता के हवाई जहाज पर एक बार चढ़ जाते हैं तो नीचे देखने की कोशिश ही नहीं करते। उनको लगता है कि एक बार फ्लाई कर दिये तो लैंड करने की क्या जरूरत? मगर जहाज को जमीन पर उतारना ही पड़ता है। जहां तक पवन सिंह की बात है तो मां सरस्वती उनके गले में वास करती हैं, आज की तारीख में पवन से सुरीला कोई गायक भोजपुरी गायकी की दुनिया में नहीं है। कम पढ़े-लिखे होने के साथ ही गलत संगत ने उनको कई गलत आदतों का आदि बना दिया है।

शराब की लत के साथ कई हिरोइनों के साथ उनका नाम जुड़ता रहा है, रानी चटर्जी के साथ तो कई सालों तक चला और आखिरकार बहुत हंगामें के साथ ब्रेकअप हुआ, उसके बाद मनोलिसा के साथ बहुत दिनों तक संबंध, चर्चाओं में रहा। फिर रीना रानी के साथ शादी की चर्चा चली और कई महीनों तक पवन और रीना रानी को साथ देखा गया, फिर वहीं हुआ जो पहले होता आ रहा था, ब्रेकअप।


जब हमें यह खबर मिली कि पवन सिंह की घरवारी उनके बडे़ भाई (रानु सिंह) की आधी घरवाली बनेगी तो बहुत खुशी हुई और पहली भोजपुरिया फिल्मी स्टार पवन सिंह की शादी 1 दिसबंर 2014 को बड़े धूमधाम से नीलम सिंह के साथ हुई। शादी में भोजपुरी फिल्म जगत की कई हस्तियों के अलावा राजनीतिक जगत के कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए थे। 21 वर्षीय नीलम बीए पार्ट वन की छात्रा थी और छह दिन पहले ही मुंबई गई थी। नीलम उर्फ नीलू सिंह बीए- पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए मुंबई से आरा गई थीं। परीक्षा देने के बाद अभी छह दिन पहले 3 मार्च 2015 को मुंबई गई थीं। पवन सिंह की साली कम भाभी बोली, ‘पति के पास पत्नी के लिए वक्त नहीं था’। पवन सिंह की पत्नी नीलम की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक नीलम सिंह का शव सबसे पहले देखने वाली उसकी बहन (पूनम) ने पुलिस को बताया है कि पवन सिंह काम के सिलसिले में हमेशा व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके चलते नीलम तनाव में रहती थी। 

मेरा सोचना है कि ये शादी बेमेल थी, 31 साल के पवन और 21 साल की कॉलेज में पढ़ने वाली नीलम सिंह फिल्मी दुनिया की तड़क-भड़क से दूर-दूर तक कोई नाता ना होने के कारण, फिल्मी रहन-सहन से अनजान नीलम पति को अपने पास और साथ चाहती थी जो पवन सिंह के पास नहीं था। शुटिंग, रिकाडिंग, डबिंग, दोस्तों के साथ दारू-बाजी और बाहर वाली का साथ - एक नहीं दो-दो। इन सब के बीच पवन के लिए अपनी पत्नि के लिए वक्त था ही कहां। और पवन चाहकर भी अपनी पत्नि के लिए वक्त नहीं निकाल पाते थे, क्योंकि उनके दारूबाज दोस्त और बाहर वाली छोड़ते ही नहीं थे। गांव की लड़की नीलम सिंह से अपनी पति की दूरी सही नहीं गई और दुनिया को अलविदा कह गई। 

चर्चाओं में नवोदित भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन काव्या सिंह के साथ पवन सिंह से रिश्ता भी एक नीलम के सुसाइड का कारण माना जा रहा है तो दूसरा नाम भी मुंबई के भोजपुरी फिल्मी जगत में खुब उछल रहा है, प्रियंका पंडित का। अब सच्चाई क्या हैं ये तो पुलिस की जाँच के बाद ही पूरी तरह सामने आ पाएगा। बशर्ते कि पुलिस बिना कोई दबाव में जांच करे। एक बात और पुलिस अबतक केवल आत्महत्या के एंगिल से ही जाँच कर रही है… पुलिस को हत्या के एंगिल से भी जाँच करनी चाहिए। क्योंकि कई लोगों को पवन की शादी से दिक्कत हो गई थी…कइयों की कमाई रुक गई थी तो कइयों का करियर दांव पर। .... मेरा पुलिस से केवल यही अनुरोध हैं कि सच सामने आना चाहिए।… और दोषी को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। ………

Monday, 9 February 2015

अंजना सिंह - दमदार भोजपुरिया

अंजना सिंह - (48)
24 वर्ष, फिल्म


हाॅट केक


भोजपुरी की हाॅट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह की बादशाहत लगातार तीसरे साल भी जारी है। पिछले दो साल में सर्वाधिक फिल्मो करने वाली अंजना  की  इस साल भी बाॅक्स आॅफिस पर सर्वाधिक फिल्मे रिलीज हुई। भोजपुरिया बाॅक्स ऑफिस पर साल 2014 में दस्तक देने वाली  पहली फिल्म करे ला कमाल धरती के लाल और आखिरी फिल्म लाल दुपट्टे वाली, इन दोनों ही फिल्मो में अंजना मुख्य भूमिका में थी।  इस दोनों ही फिल्मो के  बीच अंजना की सभी बड़े कलाकारों के साथ दस और फिल्मे रिलीज हुई। पिछले तीन सालों में अंजना सिंह ने रिकार्ड कुल 36 फिल्में की हैं, और फिल्म सेक्शन में अंजना के लिए ही सबसे ज्यादा वोट आए।

7 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अंजना का जन्म हुआ। चार भाई-बहनों में अंजना दूसरे नंबर की थी। बहराइच से स्कुली शिक्षा ग्रहण करने के बाद अंजना लखनऊ आ गई और उसी साल वो मिस लखनऊ प्रतियोगिता में दुसरे नंबर पर रहीं। फिर क्या था वो मुंबई आ गई और भोजपुरी फिल्मों की सबसे डिमांडिग अभिनेत्री बन गई।

आलोचनाः
ज्यादा अंगप्रर्दशन करती हैं।