Showing posts with label anjana Singh. Show all posts
Showing posts with label anjana Singh. Show all posts

Monday, 9 February 2015

अंजना सिंह - दमदार भोजपुरिया

अंजना सिंह - (48)
24 वर्ष, फिल्म


हाॅट केक


भोजपुरी की हाॅट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह की बादशाहत लगातार तीसरे साल भी जारी है। पिछले दो साल में सर्वाधिक फिल्मो करने वाली अंजना  की  इस साल भी बाॅक्स आॅफिस पर सर्वाधिक फिल्मे रिलीज हुई। भोजपुरिया बाॅक्स ऑफिस पर साल 2014 में दस्तक देने वाली  पहली फिल्म करे ला कमाल धरती के लाल और आखिरी फिल्म लाल दुपट्टे वाली, इन दोनों ही फिल्मो में अंजना मुख्य भूमिका में थी।  इस दोनों ही फिल्मो के  बीच अंजना की सभी बड़े कलाकारों के साथ दस और फिल्मे रिलीज हुई। पिछले तीन सालों में अंजना सिंह ने रिकार्ड कुल 36 फिल्में की हैं, और फिल्म सेक्शन में अंजना के लिए ही सबसे ज्यादा वोट आए।

7 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अंजना का जन्म हुआ। चार भाई-बहनों में अंजना दूसरे नंबर की थी। बहराइच से स्कुली शिक्षा ग्रहण करने के बाद अंजना लखनऊ आ गई और उसी साल वो मिस लखनऊ प्रतियोगिता में दुसरे नंबर पर रहीं। फिर क्या था वो मुंबई आ गई और भोजपुरी फिल्मों की सबसे डिमांडिग अभिनेत्री बन गई।

आलोचनाः
ज्यादा अंगप्रर्दशन करती हैं।