Friday 11 November 2016

भोजपुरी फिल्म सर्वे २०१७ की शुरुआत




मैंने वर्ष २००८ में वेब पोर्टल पूर्वांचलएक्सप्रेस डॉट कॉम के लिए भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार भोजपुरी फिल्म सर्वे की शुरुआत की। जो काफी सफल रहा और लोगों द्वारा भी खूब सराहा गया। नहीं तो इसके पहले किसी पता नहीं चलता कि वर्तमान में कौन हिट और कौन फ्लॉप? २००८ में बेस्ट एक्टर फिमेल पाखी हेगड़े और बेस्ट एक्टर मेल दिनेश लाल यादव निरहुआ और बेस्ट जोड़ी भी यही दोनों थे। दिनेश लाल ८ साल तक और २०१६ के लगभग सभी अवार्ड फंक्शन में बेस्ट एक्टर से नवाजे जाते रहे हैं तो वही दूसरी तरह पाखी की जगह मधु शर्मा बेस्ट एक्टर से नवाजी जा रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ दिनेश जी को पवन सिंह से तो मधु शर्मा को अमरपाली दुबे से बहुत कड़ी टक्कर मिल रही है। २०१६ भोजपुरी सिनेमा के सभी सुपर स्टारों के लिए मिला जुला रहा। कई तो बुरी तरह फ्लाप रहे तो कई नये अभिनेताओं ने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया।

२००८ की अपेक्षा २०१६ में सर्वे द्वारा सही रिजल्ट निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है, इस लिए अभी से भोजपुरी पंचायत ने इसपर काम करना शुरू कर दिया है। सर्वे जनवरी या फ़रवरी २०१७ में प्रकाशित किया जायेगा, क्योंकि आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई स्टार नहीं है बल्कि सभी सुपर स्टार हैं। कोई यह सुनना पसंद नहीं करता की उसकी सुपर फ्लॉप फिल्म को कोई फ्लॉप फिल्म बोले या औसत दर्जे की बोले।सभी को केवल अपनी तारीफ सुनना पसंद है। उनको अपनी आलोचना कतई पसंद नहीं।

मीडिया का काम है समाज को सच्चाई दिखाना। क्योंकि मीडिया समाज का आइना होता है। इसी को ध्यान में रखकर, हमारी टीम लग गई अपने काम में। आप सम्मानित पाठकों से सादर अनुरोध है कि आप भी हमारे इस काम में सहयोग करें। और आपना जवाब इस ईमेल आईडी पर मेल करे : bhojpuripanchayat@gmail.com जय भोजपुरी।



१. साल २०१६ के फिल्मों को देखते हुए कौन सी फिल्म आपको सबसे अच्छी लगी?

a. बम बम बोल रहा काशी b. खिलाडी c. ग़दर d. ये मोहब्बतें e. दुल्हन चाहीं पाकिस्तान से f. आपके विचार से ........?

२. वर्ष २०१६ के फिल्मों के आधार पर कौन से अभिनेता को आप सबसे लोकप्रिय मानते हैं?

a. रवि किशन b. दिनेश लाल यादव निरहुआ c. पवन सिंह d. खेसारी लाल e. प्रदीप पाण्डेय f. आपके विचार से ........?


३. वर्ष २०१६ के फिल्मों के आधार पर कौन-सी अभिनेत्री को आप सबसे लोकप्रिय मानते हैं?

a. अमरपाली दुबे b. तनुश्री चटर्जी c. मधु शर्मा d. काजल रघानी e. अक्षरा सिंह f. आपके विचार से ........?

४. साल २०१६ में कौन से विलेन का काम आपको सबसे दमदार लगा?

a. सुशिल सिंह b. सुदेश कौल c. संजय पाण्डेय d. अवधेश मिश्र e. आपके विचार से ........?

५.  वर्ष २०१६ में आपको किसका कॉमेडी सबसे मजेदार लगा? 

a. मनोज टाइगर b. प्रकाश जैस c. सूर्य द्विवेदी d. संजय पाण्डेय e.  आपके विचार से ........?

६. कौन से गायक का गीत आपको सबसे बढ़िया लगा?

a. पवन सिंह b. दिनेश लाल c. मोहन राठोड d. आलोक कुमार e. उदित नारायण f. आपके विचार से ........?

७. कौन सी गायिका के गीत आपको सबसे कर्णप्रिय और मोहक लगे?

a. कल्पना b. इंदु सोनाली c. प्रियंका सिंह d. खुशबू जैन e. ममता रावत f. आपके विचार से ........?

८. लोकप्रिय गीतकार आप किसे मानते हैं?

a. श्याम देहाती b. प्यारे लाल यादव कविजी c. राज कुमार आर पाण्डेय  d. आजाद सिंह  e. आपके विचार से ........?

९. बेस्ट संगीतकार कौन?

a. मधुकर आनंद b. राजेश-रजनीश c. छोटे बाबा d. घुंगरू e. राज कुमार आर पाण्डेय f. आपके विचार से ........?

१०. साल २०१६ के लोकप्रिय कोरिओग्राफर?

a. पप्पू खन्ना b. कानू मुख़र्जी c. राम देवन  d. दिलीप मिश्री e. आपके विचार से ........?


११. साल २०१६ में कौन निर्देशक हिट रहा?

a. अरविन्द चौबे b. संतोष मिश्र c. असलम शेख d. राजकुमार आर पाण्डेय e. देव पाण्डेय f.  रमाकांत प्रसाद g.आपके विचार से ........?

१०. साल २०१६ का सबसे लोकप्रिय जोड़ी किसको मानते हैं?


a. पवन-अक्षरा b. दिनेश लाल-अमरपाली c. प्रदीप पाण्डेय-तनुश्री  d. खेसारी-काजल e. आपके विचार से ........?

आपना जवाब इस ईमेल आईडी पर मेल करे : bhojpuripanchayat@gmail.com जय भोजपुरी।



No comments:

Post a Comment