Showing posts with label chhapra. Show all posts
Showing posts with label chhapra. Show all posts

Friday, 13 March 2015

पारिवारिक फिल्म होगी 'फंस गइले प्रेम'


एनसीएस फिल्म्स की ओर से भोजपुरी फिल्म 'फंस गइले प्रेम'की शूटिंग अंतिम चरण में है। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी जिसमें दहेज की समस्या के खिलाफ पुरजोर आवाज उठायी गयी है। ग्रामीण परिवेश से ओतप्रोत इस फिल्म में एक्शन और पारम्परिक गीत-संगीत भी लोगों को आकॢषत करेगा। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की अब तक की शूटिंग छपरा के समीप बेनियापुर गांव में हुई है।

इस फिल्म छपरा के राश बिहारी रवि गिरी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में है. रवि को बचपन से ही फिल्मो की दीवानगी रही हैं, और उस दीवानगी को बहुत दमदार अभिनय के साथ परदे दिखा रहे हैं. रवि कहते हैं कि 'भोजपुरी फ़िल्म और एलबम में गंदे गाने हमें परेशान कर देते हैं । मैं इस लाइन में आने से पहले एक ट्रांस्पोट कंपनी रीजनल मेनेजर की हैसियत से काम किया हूँ  । मुझे कविता और गीत लिखने का बचपन से शौक हैं । मैं भोजपुरी फ़िल्म बी डी ओ साहेब में एस ए डंका बाबा का एक्टिंग कर चूका हूँ और मेरे किरदार को दर्शको द्वारा काफी सराहा गया हैं.  मेरी आने वाली फ़िल्म 'फंस गइले प्रेम में' बहुत अच्छा किरदार निभा रहा हु । इस फ़िल्म की गीत मैंने लिखा हैं ।'


 फिल्म में मुख्य भूमिकाएं कुणाल सिंह, प्रतिभा सिंह, हेमंत, बाबी, रासबिहारी रवि, प्रेम सिंह, घनश्याम मिश्रा, केएम सिंह, सुल्ताना, बाबी अनुराधा, कुमार संजीत, अमित वर्मा, जीतू सिंह, अकबर अली, मुकुल यादव, कोमल मिश्रा, रूपा सिंह, रमेश कुमार, गंगा ठाकुर एवं विजय राय ने अदा की हैं। फिल्म के गीत रासबिहारी ने लिखे हैं नागेन्द्र नृपांशु ने संगीतबद्ध किया है। गायक आलोक कुमार, प्रतिभा सिंह, रेणु भारती गिरि, सुरजीत, आदिती मुखर्जी एवं मोहना हैं। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती का कहना है कि इसमें अश्लीलता नहीं है तथा यह पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनायी गयी है।  रवि गिरी सहित पूरी टीम को अग्रिम बधाई। … 

Friday, 6 February 2015

राजीव प्रताप रूढ़ी - दमदार भोजपुरिया

राजीव प्रताप रूढ़ी - (6)५२ वर्ष, राजनीती 


प्रखर वक्ता 
राजीव प्रताप रूढी एक प्रखर वक्ता के रूप में देश के राजनीतिक मानचित्र पर उभरे हैं। उनकी इस प्रखरता ने ही उन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। संसदीय राज्य मंत्री का पदभार संभाल रहे राजीव प्रताप रूढी ने बिहार की मिट्टी का गौरव बढ़ाया है। 30 मार्च, 1962 को पटना में जन्में राजीव प्रताप रूढ़ी ने अपने मेहनत व व दूरदर्शिता के बल पर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।


आलोचना

राजीव प्रताप रूढ़ी पर उनके क्षेत्र (सारण) के लोग अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हैं। रूढ़ी जी के शुक्षचिंतकों का कहना है कि उन्हें एसी रूम राजनीति से ऊपर ऊठ के लोगों के बीच में रहना चाहिए।