Monday 9 February 2015

लोक सोहोदेव - दमदार भोजपुरिया

लोक सोहोदेव -  (42)
51 वर्ष, अंतरराष्ट्रीय

रियल हीरो



माॅरीशस के गायक एवं लेखक लोकदेव सोहोदेव ’सशि’ ने अपनी लेखनी से यूरोपियन देशों में भोजपुरी के प्रचार-प्रसार में बहुत ही महत्वपूर्ण दिया है।  उन्होंने अपनी अंग्रेजी पुस्तक ’द इम्पैक्ट आॅफ माॅरीशसियन 
भोजपुरी ट्रेडिशसन इन ब्रिट्रेन एण्ड यूरोप’ के माध्य से भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को बड़े विस्तार से लिखा है, अंग्रेजी में यह किताब होने कारण अंग्रेजो में भी यह किताब काफी लोकप्रिय है। ’बिहारी बाबु’ और ’भोजपुरी गुनगुना’ भी काफी लोकप्रिय किताबों में शुमार है, मेरे हिसाब से तो बिहारी बाबु की कहानी पर तो फिल्म बन सकती है, वही ’भोजपुरी गुनगुना’ कमाल की किताब है, बहुत सुन्दर गीतों से पूर्ण है। 30 अक्टूबर 2014 को उनकी एक नई पुस्तक ’हीरा’ का लोकार्पण माॅरीशस के राष्ट्रपति ने किया। 

सशि लेखक और पत्रकार के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी है जो खुद अपने लिए गीत भी लिखते है। उनका अलबम ’चैरंगा झंडा’ काफी लोकप्रिय हुआ है और वे अपने नये अलबम पर काम कर रहे है, जो अगले साल में रीलिज होगी।

No comments:

Post a Comment