Sunday 8 February 2015

उदेश्वर कुमार सिंह - दमदार भोजपुरिया

उदेश्वर कुमार सिंह - (30)
44 वर्ष, अंतरराष्ट्रीय

ब्रांड एम्बेडसर


उदेश्वर कुमार का जन्म बदली मोड़, सिवान, बिहार में हुआ था। पेशे से इंजिनियर उदेश्वर ने बहुत सालो तक यूरोप में सीमेंस मोबाइल कंपनी सिनियर पद पर काम किये। उसके बाद विदेशों में फैले बिहारी मजदूरी की समस्याओं के निदान के लिए उन्होंने बिहारीकनेक्ट डाॅट काॅम बनाई और इसके तहत यूरोप, गल्फ देशों में बिहारी मजदूरों की समस्याओं के हल करने में लग गए। आज बिहारीकनेक्ट 56 देशों में अपना ब्रांच स्थापित किया।

अपने पेशेवर कैरियर के अलावा वह एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हंै। उन्होंने अपने पैतृक जिले में गरीबों के इलाज के लिए चलता-फिरता अस्पताल स्थापित किया। सीवान में भी बिहारी कनेक्ट को आॅफिस स्थापित किया है, जहाँ कोई भी अपनी समस्याओं के निदान के लिए जा सकता है। हाल के वर्षों में उदेश्वर सिंह ने अपनी संस्था के फैलाव और बिहारिययों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से दुबई, माॅरीशस, सिंगापुर, फ्रांस, हाॅलैंड, मलेशिया और बैंकाक जैसे कई देशों की सफल यात्रा किया है। उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और कार्य को देखते हुए उनको कई सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ’बिहार भोजपुरी अकादमी सम्मान’, भोजपुरी गौरव सम्मान, माॅरीशस में कर्मयोगी सम्मान से नवाजा गया। वे यूके में दो कंपनियों में डाइरेक्टर के पद पर आसीन है।

आलोचनाः वह अधिकतर समय देश के बाहर रहते है।

No comments:

Post a Comment