Monday 9 February 2015

दिनेश प्रताप सिंह - दमदार भोजपुरिया

दिनेश प्रताप सिंह - (36)
39 वर्ष, राजनीति

दिल्ली में बिहारीयों का नेता


बिहार की मिट्टी में गजब की उर्वरा शक्ति रही है। यहां के लोग जहां भी होते हैं उनकी मेहनत नजर आ जाती है। इसी संदर्भ में एक नाम है दिनेश प्रताप सिंह का। पिछले वर्ष अक्टूबर में उन्हें भाजपा दिल्ली प्रदेश में पूर्वांचल मोर्चा का अध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। 15 जनवरी, 1975  को सिवान के सरउत गांव में जन्में दिनेश प्रताप सिंह पर उनके पिता श्री भगवान सिंह व माता अहिल्या देवी के संस्कारों का सार्थक असर पड़ा। बचपन में जो संस्कार दिनेश प्रताप सिंह ने प्राप्त किए उन संस्कारों को आज भी वो संयोजे हुए हैं। राजनीतिक शास्त्र व इतिहास से स्नातक करने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने दिल्ली में आकर बिहार के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया। इस संदर्भ में उन्होंने दिल्ली में बिहार जागरण मंच की स्थापना की और छठ पूजा को एक भव्यता देने में उनके मंच ने सराहनीय कार्य किया।

आलोचनाः
दिनेश प्रताप सिंह एक सधे हुए राजनीतिज्ञ हैं। दमदार तरीके से बोलते हैं। उनका यह बोलना ही बहुत से लोगों को पसंद नहीं आता। उनके शुभचिंतक भी यहीं चाहते हैं कि वो अपनी वाचाल प्रवृति पर काबू करें।

No comments:

Post a Comment